India Vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत- पाक लाइव मैच के बीच शाहरुख खान का ऐसा था रिएक्शन, पुराना वीडियो वायरल!

By Filmibeat Desk
india-vs-pakistan-shahrukh-khan-old-video-goes-viral-ahead-of-asia-cup-2023-match-against-pakistan

India Vs Pakistan Asia Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। एशिया कप 2023 में जिस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो आज है। जी हां, भारत और पाकिस्तान लगभग 4 सालों के बाद वन डे मैच के लिए आमने सामने आने वाली है। फैंस इस मुकाबले का दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। मैच दोपहर 3 बजे से शुरु होगा।

खास बात है कि भारत- पाकिस्तान के इस मैच से पहले शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2007 के टी20 विश्वकप के दौरान का है। जब शाहरुख लाइव मैच देखने के लिए ग्राउंड पहुंचे थे और उन्होंने भारत के लिए चीयर किया था। शाहरुख के साथ छोटे से आर्यन खान को भी देखा जा सकता है।

भारत को चीयर करते शाहरुख खान का वीडियो वायरल

इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हरा दिया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शाहरुख खान ने खुश होते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी और सभी क्रिकेटर्स के गले लगे। ये वीडियो शाहरुख के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।

जब किंग खान ने कर दी थी पाकिस्तानी टीम की तारीफ

इसके अलावा शाहरुख का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो आईपीएल के दौरान का है, जहां किंग खान ने कहा था मैं वास्तव में मानता हूं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं। वे अद्भुत हैं। लेकिन कहीं न कहीं, एक मुद्दा है, और हम इससे इनकार नहीं कर सकते।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X