IndVsEng: बॉलीवुड ने मनाया विराट कोहली और टीम की जीत का जश्न, 50 सालों बाद जीती टीम इंडिया

इंग्लैंड Vs भारत की टेस्ट सीरीज़ में 6 सितंबर को इंग्लैंड को 157 रन से हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास बना दिया है। विराट कोहली और उनकी टीम ने ओवल के मैदान पर 50 सालों बाद जीत हासिल की है और इस बात का जश्न पूरा देश मना रहा है। बॉलीवुड में भी भारत की जीत का जश्न मन रहा है।

इंग्लैंड के विरूद्ध इस टेस्ट सीरीज़ में भारत अब 2-1 से आगे हो गया है और हर कोई चाहता है कि भारत 3-1 से इस सीरीज़ को अपने नाम कर ले।

india-vs-england-match-bollywood-celebs-celebrate-virat-kohli-and-team-s-win-at-oval-after-50-years

भारत ने पिछली बार इंग्लैंड को ओवल के मैदान पर 24 अगस्त, 1971 में हराया था। उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था और अब 50 साल बाद भारत ने ओवल के मैदान पर इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यही कारण है कि भारत के लोग इस समय काफी भावुक हैं और इस जीत का जश्न मना रहे हैं।

भारत की जीत का जश्न

भारत की जीत का जश्न

एक्टर सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा - शानदार क्रिकेट, बेहतरीन इंटरटेनमेंट और कोहली कंपनी की एक और जीत। ऐतिहासिक जीत। ये टूर हर मायने में बहुत ही खास बनता जा रहा है।

जीता ऐसे जाता है

जीता ऐसे जाता है

रितेश देशमुख ने टीम इंडिया का जश्न मनाते हुए लिखा - हार के जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं। शानदार टीम इंडिया, जीता ऐसे जाता है।

सुनील शेट्टी ने मनाया जश्न

सुनील शेट्टी ने मनाया जश्न

सुनील शेट्टी ने इस जीत का जश्न मनाते हुए लिखा - जो व्यक्ति, टीम, जिस दिन बेहतर होती है उस दिन जीत उसी के नाम होती है। हारना और जीतना, खेल का हिस्सा होता है इसलिए ट्रोलिंग को किनारे करते हुए अपने लड़कों की जीत का जश्न मनाते हैं। गौरवशाली लड़के हर भारतीय का दिल जीत रहे हैं। इसे कहते हैं इतिहास लिखना। चीयर्स दोस्तों।

फरहान अख्तर ने दी बधाई

फरहान अख्तर ने दी बधाई

फरहान अख्तर ने भी इस तस्वीर के साथ भारत की जीत का जश्न मनाया।

चांद पे है अपुन

चांद पे है अपुन

अब भारत की जीत हो और बॉलीवुड बीच में ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। तो सेकरेड गेम्स से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग - चांद पे है अपुन काफी मीम्स में नज़र आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X