6 सितंबर को आप खुलेआम दीपिका से कर सकते हैं अपने दिल की बात
बॉलीवुड की कटिली काया की मालकिन दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए एक बढ़िया खबर है और वो यह कि वो 6 सितंबर को खुलेआम अपने दिल की बात अपनी चहेती अभिनेत्री से कर सकते हैं।
क्योंकि 6 तारीख को दीपिका दिल्ली में होने जा रहे इंडिया टुडे के कार्यक्रम माइंड रॉक्स यूथ समिट में का हिस्सा होंगी जहां वो मीडिया और अपने चाहने वालों के सामने उपस्थित होंगी और उनके फैंस को मौका मिलेगा दीपिका से सीधे तौर पर बात करने का।
6 सितंबर को आप खुलेआम दीपिका से कर सकते हैं अपने दिल की बात
वैसे इन दिनों दीपिका मैडम जोर-शोर से अपनी आने वाली हिंदी-अंग्रेजी फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।
दीपिका के 'आई एम वर्जिन' कहने पर क्यों भड़का सेंसर बोर्ड?
होमी की फिल्म 'फांइडिंग फेनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें दीपिका, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में दो गाने हैं जो कि पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।
दीपिका का कहना है कि होमी की फिल्म हमेशा से अलग होती है इसलिए जब मुझे इस फिल्म के लिए एप्रोच किया गया तो सच बताऊं मैंने कहानी सुने बिना ही हां कर दी। देखते हैं कि दीपिका की बातों में सच्चाई हैं वैसे इसमें कोई शक नहीं की इस फिल्म का एक निश्चित दर्शक वर्ग इंतजार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












