पाक सेना की बर्बरता पर भड़के शाहरूख खान

इन दिनों चारों ओर केवल पाकिस्तान सेना की नापाक हरकत की बातें हो रही हैं। पाक सेना ने बेशर्मी की हद पार करते हुए जिस तरह भारत मां के सपूत शहीद हेमराज का सिर कलम किया है वो वाकई में काफी दर्दनाक है जिसके कारण हर भारतीय का खून गुस्से में उबल रहा है। शहीद जवानों की हत्या से हतप्रभ बॉलीवुड ने भी कहा है कि पाकिस्तान को जबरदस्त सबक सीखाने का वक्त आ गया है।

कभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए पैरवी करने वाले शाहरूख खान एकदम से उबल पड़े हैं, उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। अब वक्त आ चुका है कि हमे वार का जवाब देना होगा।

उसने जो किया है वो अच्छा नहीं किया है। इस घटना ने कारगिल को याद दिला दिया, उस समय भी पाकिस्तान सेना का घिनौना रूप सामने आया था जिसने लोगों को और इंसानियत को हिला कर दिया था। मैं भारत सरकार से तहेदिल से गुजारिश करता हूं कि वो इस मामले में जल्द से जल्द और सख्त से सख्त कदम उठाये।

मालूम हो कि पाकिस्तानी सेना ने बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मिर के मेंढर में दो भारतीय जवान हेमराज और सुधाकर सिंह की हत्या कर दी थी यही नहीं दरिंदगी की हद पार करते हुए पाक सेना ने हेमराज के शव से उसका सिर भी अलग कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X