भारत के रिकी केज ने तीसरी बार जीता ग्रैमी अवार्ड, 2023 के ग्रैमी अवार्ड्स की पूरी लिस्ट देखे यहां

Beyonce

सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवार्ड 65वें ग्रैमी अवार्ड्स का ऐलान कर दिया गया। हर साल की तरह इस साल भी ग्रैमी अवार्ड्स के अनाउंसमेंट के साथ ही यह चर्चा का विषय बन गया है। ग्रैमी अवार्ड्स जीतने वालों में मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से नालेस का नाम सबसे ऊपर रहा। उन्होंने इस साल फिर से ग्रैमी अवार्ड जीतकर अपने नाम पर एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। वहीं दूसरी तरफ इस साल ग्रैमी अवार्ड्स की घोषणा भारत के लिए भी काफी गर्व का मौका रही। भारतीय मूल के रिकी केज ने भी इस बार फिर से ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया है।

आइए आपको ग्रैमी अवार्ड से जुड़े डिटेल्स बताते हैं :

बियॉन्से नॉलेस ने रचा इतिहास :

बियॉन्से नॉलेस ने रचा इतिहास :

बियॉन्से नॉलेस ने इस बार जब ग्रैमी अवार्ड जीता तो उनके नाम पर सिर्फ ग्रैमी ही नहीं बल्कि उनका नाम ही इतिहास में दर्ज हो गया। दरअसल, बियॉन्से ने इस बार 32वीं बार ग्रैमी जीतकर सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार अपने नाम करने का खिताब बना लिया है। बियॉन्से को 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में रेनेसान्स के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग कैटेगरी में बिसॉन्से को ब्रेक माय सॉएल के लिए ग्रैमी पुरस्कार दिया गया है। साथ ही साथ बियॉन्से नॉलेस ने इस साल आर एंड बी सॉन्ग कैटेगरी में भी ग्रैमी अवार्ड जीता है।

म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने जीता अवार्ड :

म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने जीता अवार्ड :

भारतीय मूल के म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने इस साल फिर से ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया है। यह निश्चित रूप से भारत के लिए काफी खुश होने वाला मौका है। इस साल रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवार्ड जीता है। रिकी ने यह अवार्ड ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड' के साथ संयुक्त रूप से जीता है। यानी रिकी और कोपलैंड दोनों ने ही 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अवार्ड जीता है। रिकी केज ने ट्विटर पर अवार्ड के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ खुशियां भी शेयर की है। रिकी ने भी बतौर भारतीय 3 बार ग्रैमी पुरस्कार जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया है।

दूसरे कैटेगरी में भी मिले खिताब :

दूसरे कैटेगरी में भी मिले खिताब :

65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट अमेरिकन रूट्स सॉन्ग कैटेगरी में 'जस्ट लाइक दैट' गाने के लिए बूनी रैट को विजेता चुना गया है। वहीं ' द कॉलिंग- कबाका पैयरामिड' ने बेस्ट रैग्गी एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया है। बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में 'लाइव फॉरेएवर' के लिए वेली नेल्सन को 65वां ग्रैमी अवार्ड दिया गया है। बेस्ट पॉप वोकल एलबम कैटेगरी में हैरी स्टाइल को 'हैरीज होम' के लिए ग्रैमी अवार्ड दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: ricky cage beyonce knowles
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X