लीक हुआ बॉलीवुड स्टार्स का चैट..सबसे अलग फिल्म..मजेदार और धमाकेदार
ये पिछले कुछ दिनों में आई हुई सबसे अलग तरह की फिल्म है। जी हां आप भी भारत की पहली कॉमेडी 3D फिल्म के लिए तैयार हो जाइए। जी हां इस फिल्म का पोस्टर देखकर आप भी सुपर एक्साइटेड हो जाएंगे। इसमें करण जौहर, बोमन ईरानी, सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ, लारा दत्ता, राणा डग्गुबाती जैसे स्टार्स होंगे।
इसका पोस्टर भी काफी मजेदार है और पोस्टर आउट होते ही लोगों की सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड पर हो रहा है। आप भी देखें इस फिल्म का पोस्टर और हां हमें कमेंट जरुर करें कि आपको फिल्म का पोस्टर कैसा लगा?

इसके अलावा करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिलजीत दोसांझ करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा को कॉल करते हैं और इनकी बातों के बीच बोमन ईरानी का कॉल आ जाता है। पहले तो ये सभी लीक वीडियो लग रहा था लेकिन जल्द ही समझ आ गया कि ये असल में लीक नहीं है।
इस वीडियो के अंत में अचानक सलमान खान का कॉल आता है और इसे देखकर ऐसा लगता है कि फैन्स सलमान खान के कैमियो की उम्मीद इस फिल्म में कर सकते हैं। इस फिल्म को चकरी तोलेति डायरेक्ट कर रहे हैं। चकरी साउथ की फिल्मों के डायरेक्टर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications