..................... India Pakistan Conflict, Seema Haider show her real face, reveal the truth of enemy - Hindi Filmibeat

हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बिगड़ते हालातों के बीच सीमा हैदर ने दिखाया असली रंग, बोलीं- इन दो चार दुश्मनों से...

Seema Haider

Seema Haider viral video: सचिन मीणा (Sachin Meena) के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर (Seema Haider) चर्चाओं में बनी ही रहती हैं। सीमा हैदर आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं जिस वजह से सीमा हैदर खबरों में बनी रहती हैं। जब से पहलगाम में हलमा हुआ है तब से तो लोग सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस समझ रहे हैं। आए दिनों सीमा हैदर के कभी पाकिस्तानी आर्मी यूनिफॉर्म में फोटो वायरल होते हैं तो कभी बुर्का पहने हुए तस्वीरें सामने आती हैं।

सीमा हैदर ने दिखाया असली रंग
जहां सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को अपने देश लौट जाने का आदेश दिया है वहीं सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तान ना लौटने की जिद पकड़ी हुई हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भारत में रहने की इजाजत नहीं मिली है। वहीं लगातार हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बिगड़ते हालातों के बीच लोगों का शक सीमा हैदर के लिए बढ़ता जा रहा है। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।

सीमा हैदर का वीडियो देख भड़के लोग
जी हां, हाल ही में सीमा हैदर (Seema Haider) ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें वह शायरी का सहारा लेकर कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। सीमा हैदर कहती हैं कि 'चाहने वाले हजार हैं मेरे। ये दो चार दुश्मनों से फर्क नहीं पड़ता।' बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चली जाओ बस तुम यहां से। तो वहीं दूसरे ने लिखा-गलतफहमी है तुमको तुम्हारे चाहने वाले बस पाकिस्तान में ही हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम बस अपने देश पाकिस्तान लौट जाओ बस इतना ही काफी है और कुछ मत करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X