'हरिशचंद्राची फैक्टरी' ऑस्कर के लिए नामित

'हरिशचंद्राची फैक्टरी' 40 वर्षीय नाट्य अभिनेता और निर्देशक परेश मोकाशी की पहली फिल्म है। उन्होंने रविवार को से कहा कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनकी फिल्म को ऑस्कर में भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर नामांकित किया है।
यह फिल्म राजा हरिश्चंद्र की कहानी पर आधारित है। कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। परेश ने कहा कि जनवरी में यह फिल्म बनकर तैयार हुई। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इसे भारत में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
परेश ने कहा, "मैं ऑस्कर पुरस्कार के लिए अपनी फिल्म का प्रचार अक्टूबर से करूंगा। प्रचार के लिए आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और फिल्म स्वास के निर्देशक संदीप सांवत अपने अनुभवों से मेरी सहायता करेंगे। "
ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली यह दूसरी मराठी फिल्म है। इससे पहले सांवत की फिल्म 'स्वास' को ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक रूप से प्रविष्टि मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











