VIDEO: इस वीडियो से रणवीर जीत लेंगे दिल..आओ कुछ अच्छा करें!
[बॉलीवुड न्यूज] रणवीर सिंह को हमने अक्सर मस्ती मजाक करते देखा है, लेकिन बतौर चिंग्स के एम्बेसडर रणवीर की यह वीडियो आपका दिल जीत ले जाएगी। साथ ही आप कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित जरूर होंगे। अक्षयपात्र के 'इंडिया के हंगर की बजाओ' कैंपेन के तहत इस वीडियो में स्कूली बच्चों के लिए महज 750 रूपए डोनेट करने के लिए कहा गया है।

एक अच्छी शुरूआत करते हुए रणवीर सिंह ने खुद 10 हजार बच्चों के लिए एक साल तक मिड-डे मील स्पॉनसर किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे बच्चों से प्यार है और खास उन बच्चों के लिए मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं, जो सुख सुविधा से वंचित रह गए हैं।
अक्षयपात्र के सीईओ ने भी रणवीर सिंह की तारीफ है और कहा कि काफी कम ही ऐसा होता है जब कोई बॉलीवुड स्टार हमारे इस तरह के काम में कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। यह प्रेरणादायक है। हम्मम, उम्मीद है इस कैपेंन के द्वारा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को फायदा मिल पाए।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications