अदनान नहीं नादान.. भारत को बताया अपना घर
गायक अदनान सामी को तीन महीने का वीजा एक्सटेंशन मिल गया है जिसके बाद वह आराम से तीन औऱ महीने भारत में रह रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तानी गायक अदनान सामी की वीजा अवधि को 11 दिन पहले ही बढ़ा दिया गया है इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मिली थी जिसके बाद से अदनान के भारत रहने पर छिड़ा विवाद फिलहाल के लिए टल गया है , मालूम हो मनसे, बीजेपी समेत कई राजनैतिक पार्टियों ने अदनान के भारत छोड़ने की गुहार लगायी थी क्योंकि अदनान का वीसा 6 अक्टूबर के एक्सपायर हो गया था।
गौरतलब है कि अदानान सामी का जन्म 1969 में लंदन में हुआ था। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अरशद सामी खान उनके पिता थे और भारत की नौरीन खान उनकी मां हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि उनके वीजा के नवीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने चार शादी की है लेकिन आज भी अकेले हैं। अदनान सामी को लोग भीगी-भीगी रात में, मुझको तो लिफ्ट करा दे जैसे गीतों के लिए आज भी याद किये जाते हैं इसके अलावा अदनान सामी ने कई हिट बॉलीवुड नंबर गाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












