सुंदर महिलाओं का देश है भारत : मनस्वी ममगई

मनस्वी कॉम्पटीशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं वे इसके लिए काफी मेहनत कर रही हैं। वे कहती हैं मैं बतौर मॉडल काफी समय से काम कर रही हूं इसलिए मेरा ये अनुभव काम आ रहा है।मनस्वी ने टेलेंट राउंड के लिए कथक, बेले डांसिंग, भरतनाट्यम और बॉलीवुड डांस सीखा हुआ है। वे कॉम्पटीशन में जैज और कंटेम्पररी डांस फार्म करेंगी।
वे कहती हैं मैं बाकी देशों से आने वाली लड़कियों से मिलने को भी उत्सुक हूं। मैं पांच साल पहले ग्रीस गई थी। वहां मेरी एक दोस्त अब भी है। मैं दुनिया के हर हिस्से में दोस्त बनाना चाहती हूं। सभी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











