भारत की पहली BAFTA विनर फिल्म ‘Boong’ फिर करेगी धमाका, 6 मार्च को दोबारा रिलीज!
Boong Re-Release: भारत की पहली BAFTA सम्मान जीतने वाली फिल्म Boong अब एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Excel Entertainment, Chalkboard Entertainment और Suitable Pictures के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 मार्च को बड़े स्तर पर रिलीज होगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है।

BAFTA में ऐतिहासिक जीत
फिल्म ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। लंदन में आयोजित BAFTA अवॉर्ड्स में Boong ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में पुरस्कार जीता। इस दौरान फिल्म ने Zootopia 2, Lilo & Stitch और Arco जैसी चर्चित अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
मासूमियत और जज्बे की कहानी
फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है Lakshmipriya Devi ने। कहानी एक छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को खुश करने के लिए खास तोहफा देना चाहता है। उसकी मासूम सोच यह मानती है कि लंबे समय से दूर रह रहे पिता को घर वापस लाना ही सबसे बड़ा उपहार होगा। पिता की तलाश में निकला यह सफर भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा है और अंत में एक अनपेक्षित मोड़ लेकर आता है।
6 मार्च को फिर से बड़े पर्दे पर
वैश्विक सराहना और ऐतिहासिक सम्मान हासिल करने के बाद Boong अब 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच लौट रही है। यह फिल्म एक बार फिर अपनी भावुक और प्रेरणादायक कहानी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











