इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट का आयोजन 20 से 28 सितंबर तक
नवोदित फिल्म निर्माताओं को उनके काम को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच देने वाले इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट का तीसरा संस्करण 20-28 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित होगा। इस साल निर्णायक मंडल में तिग्मांशु धुलिया, निखिल आडवाणी और बिजॉय नांबियार सरीखे फिल्मकार शामिल होंगे।
महोत्सव नवोदित फिल्मकारों को एक आम विषय पर 48 घंटे की समयावधि की एक खुद की फिल्म बनाने का मौका देता है। वे फिल्म को अपने शहरों में फिल्माने के बाद उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियां भी स्वीकार की जाएंगी।

फिल्म 'कल हो ना हो' और 'दिल्ली सफारी' के निर्माता निखिल आडवाणी ने एक बयान में कहा, "हमारा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और इस गति को बनाए रखने के लिए कैमरे के आगे और पीछे पेशेवरों की जरूरत है। इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट जैसे नई प्रतिभाओं को विश्वसनीय और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के प्रारंभिक प्रयासों का समर्थन और वकालत करने की जरूरत है।"
इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट फिल्मनिर्माण प्रतियोगिता के अलावा पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव का भी साक्षी होगा।
प्रोजेक्ट के संस्थापक एवं निदेशक रितम भटनागर ने कहा, "हमें बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और छोटे शहरों जैसे सिलीगुड़ी, भिलाई, दावणगेरे, राजकोट व दूसरे दर्जे के शहरों से खूब पंजीकरण मिले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications