भारतीय सिनेमा बना प्रेरणास्रोत

मर्सीडीज फारियोल्स को भारत तब से भाने लगा, जब दो वर्ष पहले उनकी फिल्म ओल्गा, विक्टोरिया ओल्गा गोवा फिल्म समारोह में दिखाई गई थी। वह भारत के साथ अपने अटूट संबंध को और प्रगाढ़ करने के लिए पांडुचेरी पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं।
इसी तरह 'द स्काई वी वर बॉर्न अंडर' के ब्राजीलियाई निर्देशक फर्नान्दो सेवेरो ने भी भारत के साथ गहरे सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध स्थापित कर लिए हैं। एक दलित युवक और एक उच्च कुलीन युवती के प्रेम पर आधारित उनका टीवी धारावाहिक ब्राजील में अत्यन्त लोकप्रिय रहा है। फर्नान्दो ने बताया कि उन्हें इसकी प्रेरणा भारत से मिली थी। उन्होंने कहा कि पुर्तगाली भाषा के कारण उन्हें गोवा की संस्कृति भी बहुत पसंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
आईएफएफआई गोवा फिल्म फिल्म समारोह बॉलीवुड भारतीय सिनेमा bollywood film film festival goa iffi indian cinema


Click it and Unblock the Notifications