फिल्मी लव स्टोरी...अब चीन से आयेगी बिहारियों की भौजाई, लड़के ने कर डाला बड़ा कांड!

India Chinese Love Story: आज के वक्त में सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं जो कि सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। हाल ही में एक खास तरह का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बिहारी लड़के ने चीनी लड़की से शादी रचा ली है। दोनों की फिल्मी लव स्टोरी हर तरफ चर्चा का हिस्सा बन गई है।
बिहारी लड़के और चीनी लड़की की शादी-
दरअसल चीन की एक लड़की का दिल बिहार के एक लड़के पर आ गया। बात यहां तक पहुंच गई कि दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी तक रचा ली। इसका वीडियो इन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, राजीव पढ़ाई करने चीन गए थे, उसी दौरान वहां उनकी मुलाकात लुई से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ गया और बात शादी तक पहुंच गई। दोनों पिछले 10 सालों से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे।
China girl Bihar Boy pic.twitter.com/uswNbUxiCY
— Mukul Kumar (@KumarMukul1476) December 14, 2023
चीनी युवती का नाम लुइ डेन बताया बताया जा रहा है। उसे खगड़िया के राजीव कुमार से प्यार हो गया था। दोनों की शादी तो हो गई लेकिन लुई के घरवाले इस शादी में शामिल नहीं हो पाए। कहा जा रहा है कि उन्हें वीजा नहीं मिल पाया था।
हालांकि, इस शादी में कई लोग पहुंचे। वायरल वीडियो में लोगों का हुजूम आप देख सकते हैं। लुइ ने अपनी शादी को खूब इन्जॉय किया। उन्होंने जमकर डांस भी किया। शादी के दौरान दोनों ने जयमाला से लेकर सात फेरों की रस्म तक अदा की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का अड्डा-
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं। ये वायरल वीडियो खबरों में बने रहते है और इन पर लोगों के बीच जमकर चर्चा होती है। वर्तमान समय में कई बार देखा जा रहा है कि कभी चीनी लड़की बिहारी लड़के से शादी कर लेती है तो कभी पाकिस्तानी लड़की हिंदू लड़के से शादी कर लेती है। शादीयों का सीजन है और कोई ना कोई किसी ना किसी से शादी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications