भारत पर आकर्षित हुए ब्रिटिश फिल्मकार
मुंबई में फिल्माई गई ब्रिटिश फिल्मकार डैनी बॉएल की ऑस्कर में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्मलडॉग मिलियनेयर' की सफलता ने ब्रिटेन के फिल्मकारों को भारतीय फिल्म जगत की ओर से रुख करने के लिए प्रेरित किया है।
ब्रिटेन के अग्रणी समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक बॉएल की फिल्म की वाणिज्यिक सफलता के कारण ब्रिटेन के फिल्मकार आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण फिल्में भारत में फिल्माने पर विचार कर रहे हैं।
इस कड़ी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण फिल्म 'इंडियन समर' है, जो भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और भारत में ब्रिटेन के अंतिम वायसरॉय लार्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना माउंटबेटन के बीच कथिन प्रेम प्रसंग पर आधारित है।
इस फिल्म की शूटिग भारत में करने की बात चल रही है। इस फिल्म को बनाने वाली 'वर्किंग कंपनी' के सह-अध्यक्ष टिम बेवन ने कहा है कि संभवत: इस फिल्म की पूरी शूटिंग भारत में ही हो। इस फिल्म का निर्देशन 'एंटॉनमेंट' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके जोए राइट करेंगे।
इसके अलावा 1999 में बनी सफल हास्य फिल्म 'ईस्ट इज ईस्ट' का सिक्वल 'वेस्ट इज वेस्ट' का फिल्मांकन पंजाब में करने की तैयारी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications