ये है Bollywood का सबसे बड़ा फ्लॉप स्टार, 13 साल से नहीं दे पाया एक भी हिट फिल्म, अब एक्टिंग छोड़कर...

Himesh Reshammiya

Biggest Flop Bollywood Star: बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। कुछ पूरी तरह से आउटसाइडर्स हैं, जबकि कुछ इस इंडस्ट्री के काम करने के तरीके से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे ही एक मशहूर गायक और म्यूजकि डायरेक्टर हैं जिन्होंने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन, दुर्भाग्य से, कड़ी मेहनत और कोशिशों के बाद भी उनका एक्टिंग करियर अच्छा नहीं चला।

1300 से ज्यादा गाने गाए

सिंगर जो एक्टर बनने की चाह रख रहे थे, उनके इस कदम से उनके फैंस हैरान और निराश हो गए। बाद में उन्होंने सिंगिंग में अपनी वापसी कर ली। इस सेलिब्रिटी ने म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर 1,300 से ज्यादा गाने गाए हैं और सलमान खान, ईशा देओल, तुषार कपूर और अन्य जैसे एक्टर्स के साथ भी काम किया है।

एक के बाद एक करके दी कई फ्लॉप फिल्म

खैर, हम बात कर रहे हैं हिमेश रेशमिया की जिन्होंने 2007 में आप का सुरूर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हंसिका मोटवानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इस फिल्म के गाने उन्होंने खुद गाए और कंपोज किए थे। यह फिल्म कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद हिमेश ने हार नहीं मानी और एक साल बाद वे दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की फिल्म कर्ज में नजर आए जो 1980 की फिल्म कर्ज की रीमेक थी।

सारी फिल्मों का हश्र हुआ एक जैसा

फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और इस फिल्म में लगाई गई लागत भी मेकर्स वसूल ना पाए। इसके बाद, हिमेश ने बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाना जारी रखा और रेडियो, कजरारे, दमादम!, द एक्सपोज, तेरा सुरूर और हैप्पी हार्डी एंड हीर जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली और उनका हश्र भी बाकी फिल्मों जैसा ही हुआ।

Himesh Reshammiya की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हिमेश ने कोमल से शादी की और उनका एक बेटा है जिसका नाम स्वयं है। सितंबर 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक के लिए अर्जी दी। मई 2018 में रेशमिया ने एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की।

More from Filmibeat

Read more about: himesh reshammiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X