इंडिया को है पठान का इंतजार- ट्विटर पर फैंस ने किया धमाका, खुश हो जाएंगे शाहरुख खान!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर अक्सर ट्विटर पर ट्रेंड होता है और किसी ना किसी कारण फिल्म सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है। इस फिल्म को लेकर कई बार बायकॉट करने की मांग भी उठने लगती है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जिससे शाहरुख खान के फैंस काफी खुश होने वाले हैं। जी हां, ट्विटर कुछ ऐसा ट्रेंड हुआ है जो कि मेकर्स के लिए राहत की खबर है।
दरअसल ट्विटर पर #IndiaAwaitsPathaan ट्रेंड हो रहा है। जी हां, फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका कहना है कि,
Recommended Video

फिल्म काफी शानदार होने वाली है और निश्चित ही ये फिल्म बॉलीवुड को एक अलग रफ्तार देगी। फैंस अलग अलग तरह से इस फिल्म को लेकर रिएक्ट कर रहे हैँ। एक यूजर ने शाहरुख खान के पठान का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है,

यूजर्स के कमेंट
''अगर आप सोच रहे हैं कि शाहरुख खान ही बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस को सही करेंगे तो आप बिल्कुल सही हैं।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''बस 5 महीने का और इंतजार है।''

स्टारडम को लेकर ट्वीट किया है
एक यूजर ने शाहरुख खान के स्टारडम को लेकर ट्वीट किया है। कहा कि, ''स्टारडम हो तो शाहरुख खान जैसा, वरना ना हो।'' फैंस के ये ट्वीट वायरल हो रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले साल आने वाली है और इसको लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं
कई सालों के बाद शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। देखना ये है कि फिल्म कितना शानदार कलेक्शन करती है। यशराज फिल्म्स की ये स्पाई यूनिवर्स कमाल करेगी।

निगेटिव रोल में
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जबकि निगेटिव रोल में अभिनेता जॉन अब्राहम होंगे।

टाइगर 3 की पृष्ठभूमि
इसके अलावा खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान एक जबरदस्त कैमियो करते नजर आएंगे जो कि टाइगर 3 की पृष्ठभूमि पर आधारित होगा।

जीरो में देखा गया था
आखिरी बार शाहरुख खान को फिल्म जीरो में देखा गया था जो कि बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications