भारतीय सेना के सपोर्ट में भडकीं रवीना टंडन, दिया पाकिस्तान यूजर को ऐसा जवाब, उड़ गए होश !
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बार रवीना टंडन ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो भारतीय सेना से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि मेरी आंखों से आंसू हैं, ये हमारे देश की मिट्टी के बेटे हैं। हमारे वीर जवान, हमारे भाई, हम इनसे प्यार करते हैं, जिनकी नसों में टैलेंट कूट-कूट भरा है। जो अपने देश के लिए जुनूनी हैं।
मैं आपसे प्यार करती हूं वीरे, आप जहां पर भी हैं। रवीना के इस वीडियो में उन्हें कई सारे कमेंट्स दिए जा रहे हैं। पाकिस्तान के यूजर ने रवीना को ऐसा कुछ लिखा जिससे उनका गुस्सा भड़क गया। इस शख्स ने रवीना टंडन से कहा कि गाने गाते रहिए,फिल्म बनाते रहिए।

यही वो चीज है जो भारतीय लोग बेस्ट तरीके से कर सकते हैं और पिछले कुछ समय से भारत में बेहतरीन क्रिकेटर्स भी होने लगे हैं। युद्ध में साहस, पराक्रम और वीरता भारतीयों के बस की बात नहीं है। वैसे चाय कैसी थी? रवीना ने इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि डियर सर, मैं आपको बेवकूफ कहना चाहती हूं।
लेकिन इसकी जगह मैं कहना चाहूंगी कि सेना के जवान जो बॅार्डर पर देश के लिए शहीद होते हैं, वो किसी ना किसी के बेटे, भाई और किसी ना किसी के पति होते हैं। माना कि वो सैनिक पहले हैं लेकिन उनका खून भी लाल की है। हम अलग नहीं है। दर्द हमारा सबका एक ही है चाहे आप अपना बेटा खोए या मैं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन सी 5 दमदार एक्ट्रेस हैं जो कि सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए एक अलग पहचान बना चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications