कला और कलाकार की इज्जत करना सीखें लोग: अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि वह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल प्रतिभाओं के प्रति लोगों की ओर से असम्मान प्रदर्शित किए जाने से काफी परेशान और दुखी है उनसे उनकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होती है।
सुपर स्टार अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, मैंने कई कार्यक्रमों में व्यावसायिक प्रतिभाओं के प्रस्तुतियां देने के दौरान ऐसा देखा है। वे अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए आते हैं और उन्हें किसी भव्य विवाह में बजने वाले संगीत की तरह नहीं देखा जा सकता।
जब मैं पार्टियों में ऐसा होता देखता हूं, तो यह मुझे बहुत अनुचित लगता है और मुझे शर्मिदगी महसूस होती है।' कलाकार को केवल इज्जत की जरूरत होती है वो बस अपनी कला का सम्मान चाहता है, उसे पैसे वगैरह से कुछ नहीं लेना होता फिर भी ना जाने क्यों लोग कलाकार की उपेक्षा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications