रेप केस आरोपी इंदर कुमार को मिली जमानत

Inder Kumar
कुछ समय पहले ही एक्टर इंदर कुमार को 23 साल की मॉडल के साथ रेप करने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कल ही इंदर कुमार के मैनेजर ने सभी को ये खबर दी कि इंदर कुमार को जमानत मिल चुकी है और उनका साथ देने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद कहा। हालांकि इंदर कुमार ने शुरुआत से कहा कि उनपर गलत इलजाम लगाया गाया है और उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। इंदर कुमार की पत्नी ने भी उन्हीं का साथ देते हुए अपने बयान में कहा था कि ये वन नाइट स्टैंड का मामला था और इंदर कुमार ने किसी का रेप नहीं किया था। 25 अप्रैल 2014 को इंदर कुमार पर मॉडल ने ये आरोप लगाया था और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने इंदर कुमार को हिरासत में रखने के आदेश दिये थे।

इंदर कुमार ने कोर्ट के सामने ये बात स्वीकार की कि उनके मॉडल के साथ शारीरिक संबंध थे लेकिन उन्होंने उसकी सहमति के साथ ही उसके साथ रिलेशनशिप बनाई थी। उन्होंने उसका रेप नहीं किया था। इंदर कुमार को सलमान खान के करीबी दोस्तों में गिना जाता है। इंदर कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ उनके संबंध कुछ खास नहीं थे और दोनों की बनती नहीं थी इसलिए उन्होंने बाहर संबंध बनाए। इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी ने भी माना कि इंदर के मॉडल के साथ शारीरिक संबंध थे लेकिन वो उसका रेप नहीं कर सकते।

लेकिन मॉडल की मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार उसके साथ जबरदस्ती की गयी थी और साथ ही उसे बुरी तरह से टॉर्चर भी किया गया था। उसके शरीर पर काटे जाने के निशान थे। इंदर कुमार को अब कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया है लेकिन अभी भी उनपर से ये आरोप हटाए नहीं गये हैं। बाकी रेप केसेस की तरह ये केस भी काफी लंबा चलने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X