मैंने शारीरिक संबंध बनाए लेकिन रेप नहीं किया- इंदर कुमार

Inder Kumar case takes serious turn medical reports confirms rape
इंदर कुमार पर बलात्कार का आरोप लगभग सिद्ध हो चुका है और उनके ऊपर पुलिस का शिकंजा भी काफी कसता जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही इंदर कुमार पर 23 साल की मॉडल के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था और इंदर कुमार का कहना था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। यहां तक कि इंदर कुमार की पत्नी का भी यही कहना था कि ये वन नाइट स्टैंड था ना कि रेप। जिस मॉडल ने इंदर कुमार पर ये आरोप लगाया है उसकी मेडिकल रिपोर्ट्स भी आ चुकी हैं और इन रिपोर्ट्स के अनुसार ये साबित होता है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार उस मॉडल के शरीर पर घाव के निशान और जलने के निशान भी हैं। साथ ही उसे बुरी तरह से शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया गया है। इंदर कुमार जो कि बार बार ये कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं किया है उनकी ये बातें अब पूरी तरह से गलत साबित हो चुकी हैं क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट्स ने साफ कर दिया है कि उस मॉडल के साथ जबरदस्ती की गयी है और उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार - लड़की के गंधों और गले पर सिगरेट से जलाए जाने के निशान हैं, उसकी बाहों पर काटे जाने के निशान हैं साथ ही चाकू से उसे मारने के भी घाव मौजूद हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ये साबित होता हो गया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। लड़की ने ये भी कहा था कि इँदर कुमार ने बियर की बोतल से उसे मारा और मेडिकल रिपोर्ट में ये भी साफ हुआ है।

इंदर कुमार का कहना है कि वो बेगुनाह हैं और लडक़ी के साथ उनके शारीरिक संबंध उसकी सहमति से ही थे। इंदर कुमार ने बताया "मैंने उसे किसी भी तरह से मजबूर नहीं किया उसने खुद ही मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए हां कहा। मैं ये स्वीकार करता हूं कि मैंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए क्योंकि मेरी पत्नी के साथ मेरी नहीं बनती लेकिन मैंने कभी उसका रेप नहीं किया।"

सलमान खान के करीबी दोस्त माने जाने वाले इंदर कुमार पर आरोप लगाते हुए मॉडल ने कहा कि इंदर ने उसे दो दिन तक कमरे में बंद रखा और उसे मारा पीटा और धमकाया कि अगर उसने पुलिस में में कंपलेन की तो वो उसकी बहन को मार देंगे। अब देखना है कि पुलिस इस केस के खिलाफ क्या कड़ा कदम उठाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X