एक्टर इंद्र कुमार ने मॉडल को सिगरेट से दागा, हाथ को काटा फिर किया रेप

मॉडल की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक इंद्र ने न केवल मॉडल का रेप किया है, बल्कि उसके प्रति क्रूरता की भी पुष्टि हुई है। वर्सोवा पुलिस को यह रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के बाद मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल के साथ रेप के अलावा उसे प्रताड़ित भी किया गया है।रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि मॉडल के कंधे और गर्दन पर सिगरेट से जलाने की कोशिश की गई है जिसके निशान पाए गए है। वहीं लड़की पर हैवानियत दिखाते हुए उसके बाजुओं पर काटने के और चाकू से गोदने के निशान पाए गए है।
मॉर्डल पर बियर की बोतल से भी वार किया गया है। पुलिस ने कई और जगहों पर गंभीर निशान की बात कही है। आपको बता दे कि मॉर्डल द्वारा रेप के आरोप लगाए जाने के बाद 25 अप्रैल को इंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद इंद्र कुमार का कहना था कि मॉडल और उनके बीच जो हुआ, उसमें दोनों की मर्जी शामिल थी। जबकि पीड़िता ने बयान दिया कि इंद्र कुमार ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया।


Click it and Unblock the Notifications











