बॉलीवुड गीतों में स्वतंत्रता की दास्तां

jagriti-kajrare
नई दिल्ली । पेरिस में रहने वाले एक इतिहासकार-फिल्मकार का कहना है कि ऐसे समय में जब भारत तेजी से एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है तब 'आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं' से लेकर 'कजरारे' तक के बॉलीवुड गीत स्वतंत्रता से लेकर अब तक के भारतीय इतिहास को बखूबी प्रस्तुत करते हैं।

विजय सिंह ने अपनी 64 मिनट अवधि की वृत्तचित्र फिल्म 'इंडिया बाय सांग' में बॉलीवुड के आठ लोकप्रिय गीतों के माध्यम से भारत यात्रा प्रस्तुत की है। भारतीय-फ्रांसीसी निर्माण में बनी यह वृत्तचित्र फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

जानिए खेल जगत का हाल

सिंह ने कहा, "मेरी फिल्म में सीधे तौर पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, यह भारतीय स्वतंत्रता के 63 वर्षो का एक संक्षिप्त विवरण है। इनमें एक अहम सच है। मैंने 40 के दशक से लेकर अब तक के बॉलीवुड गीतों के इस्तेमाल से इतिहास बयां करने की कोशिश की है।" उन्होंने कहा, "फिल्मी गीत सिर्फ गीत नहीं हैं, वे देश की भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं।

ये गीत महिलाओं की मुक्ति के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि दशकों में महिलाओं की भूमिका किस तरह बदली है। पहले प्रेम-दृश्यों में महिलाएं संकोची दिखाई देती थीं लेकिन अब वे खुलकर अपने प्यार का इजहार करती हैं।"

जानिए सेहत का हाल

उन्होंने बताया कि 'इंडिया बाय सांग' में आठ गीत और 11 साक्षात्कार हैं। सिंह ने बताया, "फिल्म में 12 मिनट अवधि तक गीत और 12.5 मिनट अवधि तक साक्षात्कार और चार मिनट तक अभिनेखों के दृश्य दिखाए गए हैं। शूटिंग के लिए मैंने अपने फ्रांसीसी और भारतीय निर्माण दल के साथ मुंबई से अमृतसर तक की 4,000 किलोमीटर की सड़क यात्रा तय की थी।"

जानिए अपना राशिफल

भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव और आर्थिक परिवेश को प्रदर्शित करने के लिए जिन गीतों को चुना गया है उनमें 'जागृति' फिल्म का 'आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं', 'आवारा' का 'आवारा हूं', 'मुगल-ए-आजम' का 'प्यार किया तो डरना क्या', 'पाकीजा' का 'इन्ही लोगों ने', 'निकाह' का 'दिल के अरमां आंसूओं में', 'खलनायक' का 'चोली के पीछे', 'धूम 2' का सरोज खान के नृत्य निर्देशन में फिल्माया गीत और 'बंटी और बबली' का 'कजरारे' शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X