Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई करें आलिया-कैटरीना जैसे आउटफिट, नए अंदाज में मनाएं आजादी का जश्न

Independence Day 2024 Outfit Idea : स्वतंत्रता दिवस का मौका हर एक के लिए खास होता है। हर कोई इसे त्योहार के रूप में मनाता है। हर कोई चाहता है कि इस दिन को अलग अंदाज में मनाएं। हर कोई आजादी के जश्न के लिए तैयारियां करता है। कोई इस खास दिन पर प्रोग्राम करता है तो कोई स्कूल के फंक्शन अटेंड करता है। कईऑफिस में पार्टी होती है तो कई लोग घर पर ही आजादी का जश्न मनाते हैं। वहीं अगर आप भी इस बार आजादी का जश्न अलग अंदाज में मनाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस बार ट्राई करें कुछ नया। चलिए लेते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कुछ टिप्स।
माधुरी दीक्षित
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में आप देसी लुक में दिखना चाहती हैं तो आप ट्राई करें माधुरी दीक्षित जैसी ये साड़ी। हरे और ऑरेंज बॉर्डर की यह साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। अगर आप इस तरह की साड़ी के साथ खूबसूरत ज्वैलरी पहनेंगी तो यह आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगी।
प्रियंका चोपड़ा
आप 15 अगस्त पर कुछ नया स्टाइल रखना चाहती हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। जी हां, इस खास मौके पर आप डेनिम जींस, व्हाइट टॉप और गले में ट्राइकलर दुपट्टा के साथ पेयरिंग कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
आलिया भट्ट
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप कुछ नया, स्टाइलिश और आरामदायक पहनना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट की इस तरह के ऑरेंज कलर के सूट को पहन सकती हैं। खूबसूरत ऑरेंज सूट के साथ ही आप न्यूड मेकअप करके अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
कैटरीना कैफ
कुछ लोग घर पर ही आजादी का जश्न मनाना पसंद करते हैं। जैसी की कैटरीना कैफ। कैटरीना कई सालों से घर पर ही इस खास दिन को मनाती हैं। इस मौके पर वह सफेद सूट पहनना पसंद करती हैं जो शांति का प्रतीक होता है। अगर आप भी सिंपल लुक पसंद करती हैं तो आप इस तरह का सूट कैरी कर सकती हैं।
सारा अली खान
अगर आप ऑफिस वर्किंग हैं या ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। तो आप सारा अली खान के जैसे ट्राई कलर सूट पहन सकती हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।


Click it and Unblock the Notifications