Independence Day 2024: 15 अगस्त के खास मौके पर सिनेमाघरों में मचेगी धूम, रिलीज होने जा रही हैं ये बड़ी फिल्में

box Office clash stree 2 khel khel mein vedaa

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर बड़ी फिल्मों का रिलीज होता तो तय माना जाता है। इस खास मौके का इंतजार सभी मेकर्स को रहता है। हर बार ही फिल्मों का क्लैश देखने को मिलता है, लेकिन इस बार फिल्मों का महा क्लैश देखने को मिलने वाला है। किसी भी त्योहार या स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म रिलीज करने का सुनहरा मौका होता है। इस खास मौके पर फिल्मों की कमाई अंधाधुंध होती है, लेकिन इस बार महा क्लैश की वजह से किसी फिल्म को फायदा हो सकता है तो किसी फिल्म को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

बता दें कि इस बार एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि पूरी चार फिल्में रिलीज हो रही है। पहले छह फिल्में रिलीज हो रही थीं जिसमें से एक मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' और दूसरी 'सिंघम अगेन' थी, लेकिन किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई, लेकिन अब इन बची चार फिल्मों के बीच तगड़ी रेस देखने को मिलने वाली है।

स्त्री 2
स्त्री 2 फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट (स्त्री-2018) ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जैसे ही स्त्री 2 की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी। फैन्स तो एक्साइटेड ही हो गए थे। बता दें कि इस फिल्म में राज कुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

खेल-खेल में
'खेल-खेल में' फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। यह मुदस्सर अजीज की मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीर खान और आदित्य सील इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने जा रहे हैं। इस फिल्म में कई नामी स्टार्स देखने को मिल रहे हैं अब देखना यह होगा फिल्म पर्दे पर कैसा परफॉर्म करेगी। बता दें कि अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरफिरा' बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई थी।

डबल आईस्मार्ट
संजय दत्त की फिल्म डबल आईस्मार्ट भी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। बता दें कि इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2019 में आई फिल्म इस्मार्ट की सीक्वल है।

वेदा
जॉन अब्राहम कि फिल्म वेदा एक एक्शन, क्राइम, ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। इस फिल्म ने जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में तमन्ना भाटिया नजर आने वाली हैं। फैन्स को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X