Independence Day : इस तरह देशभक्ति दिखाने के चक्कर में बुरे ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे, कर दी थी ये बड़ी गलती

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर कोई एक दूसरे को बधाई देता है। हर कोई खुलकर आजादी का जश्न मनाना चाहता है। चाहें घर पर हों या बाहर। हर कोई अपने अंदाज में तैयार होता है। गाने सुनता है और इस खास दिन को और खास बनाता है। बता दें कि देश के त्योहार को आम से लेकर खास हर कोई मनाना पसंद करता है। चाहें कोई कितना भी बिजी सेलिब्रिटी भी क्यों ना हो वह भी इस खास मौके पर पोस्ट पर फैन्स को विश करता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सितारे कुछ अलग करने की जिद में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल होना पड़ता है।
वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अलग अंदाज में देखभक्ति दिखाने की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहले आती हैं शिल्पा शेट्टी चलिए जातने हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है।
शिल्पा शेट्टी
आपको बता दें कि जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक बार गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। शिल्पा शेट्टी को इस गलती को सुधारने में काफी समय लग गया था। तब तक उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था और वह बुरी तरह ट्रोल हो चुकी थीं।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस की बधाई 15 अगस्त को नहीं बल्कि 16 अगस्त को दी थी। जिस वजह से एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं।
ईशा गुप्ता
बॉलीवुड की जानी मानी और बोल्ड एक्ट्रेस की गिनती में आने वाली हसीना ईशा गुप्ता ने साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे दी थीं। जिस वजह से लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट में सुधार किया था।
तापसी पन्नू
फिर आई हसीन दिलरुबा एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने साल 2021 में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 71वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस गलती को सुधार लिया था, लेकिन ऐसा करने में उन्हें काफी देर हो गई थी। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
जावेद अख्तर
साल 2020 में जावेद अख्तर ने 15 अगस्त को देर रात लगभग रात के 11 बजे शुभकामनाएं दी थीं। जिस वह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











