India Vs Pak: प्रेग्रेंसी की खबरों के बीच विराट कोहली के लिए अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा

India Vs Pak: आज देश के लिए बहुत बड़ा मैच है क्योंकि आज भारत और पाकिस्तान का मैच है। ये खास मैच अहमदाबाद में हो रहा है, इसीलिए अपने पति विराट कोहली को चिर्यस करने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अहमदाबाद पहुंच गई हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी नजर आए।
मैच देखने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा-
कुछ देर पहले सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है था जिसमें देखा गया था कि अनुष्का शर्मा अहमदाबाद के लिए एयरपोर्ट पर नजर आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्लाइट की तस्वीरें भी सामने आई जिसमें देखा गया है कि अनुष्का के साथ भारतीय किक्रेटर सचिन तेंदुलकर भी साथ थे।
गौरतलब है कि ICC वर्ल्ड कप 2023 का 12वें मुकाबला आज 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने जा रहा है। यह मैच पूरे देशवासियों के लिए बेहद खास है क्योंकि मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। ऐसे में इस हाई वोल्टेज मुकाबले में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियां भी हिस्सा लेने वाली हैं।
Sachin Tendulkar with Dinesh Karthik and Anushka Sharma in the flight to Ahmedabad.#viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/j8O3whTADn
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrogn_edits) October 14, 2023
इसी के साथ सोशल मीडिया पर किक्रेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी सुबह की फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सचिन मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'मैं टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए यहां हूं। उम्मीद है, हमें वह रिजल्ट मिलेगा जो हम सभी चाहते है।'
दूसरी बार प्रेग्रेंट हैं विराट की पत्नी अनुष्का-
भारतीय किक्रेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्रेंसीको लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी वक्त से खबरें चल रही हैं विराट और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। फिलहाल बैसे कपल ने इस खबर को लेकर अपना कोई रियक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications