सलमान खान की फिल्म से NO टक्कर.. एक हफ्ते बाद रिलीज फाइनल.. 22 जून!
ईद पर रिलीज हो रही है सलमान खान की फिल्म रेस 3। बॉलीवुड की बात करें तो शायद ही कोई निर्माता- निर्देशक या स्टार सलमान की फिल्म के साथ क्लैश करना चाहता है। लेकिन इस बार दो हॉलीवुड फिल्मों ने रेस 3 से टकराने की ठानी थी। जुरासिक वर्ल्ड और इनक्रेडिबल्स 2.. जी हां, दोनों फिल्में पहले 15 जून को रिलीज होने वाली थीं, लेकिन अब रिलीज डेट बदल चुकी है।
'रेस 3' का सबसे बड़ा धमाका.. 300 करोड़ी 'पद्मावत' को टक्कर
हॉलीवुड फिल्म इनक्रेडिबल्स 2 पहले भारत में रेस 3 के साथ क्लैश होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म ने रिलीज डेट को एक हफ्ता पीछे कर दिया है। अब फिल्म भारत में 22 जून को रिलीज होगी। वहीं, जुरासिक वर्ल्ड रेस 3 से एक हफ्ते पहले.. यानि की 8 जून को रिलीज होगी। दोनों हॉलीवुड फिल्मों ने रेस 3 से टक्कर नहीं ली।

जाहिर है क्लैश टलने से बॉक्स ऑफिस को काफी फायदा है। फिलहाल भारत में हॉलीवुड फिल्मों के क्रेज को देखते हुए साफ है कि जुरासिक वर्ल्ड भी 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है। रेस 3 से क्लैश होने पर फिल्म को स्क्रीन की कमी हो जाती है। लेकिन अब फिल्म के पास एक हफ्ते का समय है। वहीं, इनक्रेडिबल्स 2 भी धीरे धीरे अपनी पैठ जमा सकती है।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











