सोनू सूद के 6 ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग का छापा, अकाउंट में मिली गड़बड़ी, 130 करोड़ की संपत्ति

एक्टर सोनू सूद के ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है और उनके अकाउंट बुक में काफी गड़बड़ी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो पहला छापा, सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर पर पड़ा। इसके बाद छह दफ्तरों पर छापे मारे गए जिनमें लखनऊ का भी एक ऑफिस शामिल है। सोनू सूद के ऑफिस में अभी भी जांच पड़ताल जारी है।

Recommended Video

Sonu Sood के 6 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, आय से ज्यादा संपत्ति की हो रही है जांच | FilmiBeat

दिलचस्प ये है कि ये छापा ठीक उस घटना के बाद पड़ा है जहां दिल्ली सरकार ने सोनू सूद को अपने एक अभियान का ब्रांड एंबेज़डर बनाया है और इसके बाद खबरें उड़ीं कि सोनू सूद जल्दी ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

income-tax-raids-sonu-sood-s-office-properties-finds-loopholes-in-his-accounts-130-crore-nett-worth

हालांकि कोरोना काल के दौरान बेहद बड़े स्तर पर राहत कार्य चलाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने पहले भी कई बार साफ किया है कि राजनीति में उतरने का उनका बिल्कुल मन नहीं है। भले ही कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनका मानना है कि सोनू सूद को इस देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए। लेकिन इन सारी तारीफों को दरकिनार करते हुए सोनू सूद ने हमेशा साफ किया है कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी नहीं है।

अब सोनू सूद के ऑफिस पर इनकम टैक्स के छापे का कारण क्या है, ये तो फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन कोरोना के दौरान भी लोग ये जानना चाहते थे कि सोनू सूद जितनी मदद लोगों की कर रहे हैं उसके लिए पैसे कहां से जुटा रहे हैं।

कितनी है कुल संपत्ति

कितनी है कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद की कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर के आसपास है। यानि कि वो कुल 130 करोड़ के मालिक हैं। सोनू सूद होटल्स के एक चेन के मालिक हैं और उनके पास एड की कमाई है। वहीं कई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय होने के कारण उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड में जहां सोनू सूद छेदी सिंह के किरदार के साथ दबंग में छा गए और यहीं से उनका करियर भी पटरी पर दौड़ पड़ा। वहीं साउथ की फिल्मों में भी सोनू सूद एक बड़ा और सफल नाम बन चुके हैं।

करते गए ज़रूरतमंदों की मदद

करते गए ज़रूरतमंदों की मदद

सोनू सूद ने अपने नेक काम की शुरूआत लॉकडाउन के साथ ही की थी जब उन्होंने अपने होटल को पैरामेडिकल स्टाफ के रहने के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने गरीबों को खाना बांटने की शुरूआत की। इसके बाद सोनू सूद ने कुछ बसों में सरकार से परमिशन लेने के बाद प्रवासी मज़दूरों का एक जत्था अपने अपने घर भेजने की कोशिश की। लेकिन धीरे धीरे लोग उनसे मदद मांगते गए।

केवल पब्लिसिटी स्टंट?

केवल पब्लिसिटी स्टंट?

सोनू सूद पर इसके बाद लोगों ने इल्ज़ाम लगाया कि वो केवल इमेज बिल्डिंग के लिए इस आपदा को अपने लिए अवसर में बदल रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता कि किसको सच में मदद मिल रही है या नहीं। लेकिन जितने मदद के हाथ सोनू सूद की तरफ बढ़े, उनके पास थक कर बैठने का और आलोचनाओं का खंडन करने का भी समय नहीं था। इसलिए सोनू सूद वही काम करते गए जो वो पिछले एक साल से कर रहे हैं - लोगों की मदद।

अभी भी जारी है काम

अभी भी जारी है काम

गौरतलब है कि सोनू सूद की इस संस्था में उनके बेटे और पत्नी भी साथ दिया। सोनू सूद पूरे देश में ऑक्सीजन से लेकर बेड सप्लाई करने की कोशिश करते दिखे जिससे कि ऑक्सीजन की कमी के चलते कोई अपना दम ना तोड़े। वहीं इस समय देश में सोनू सूद 16 ऑक्सीजन प्लांट लगवा रहे हैं।

इतिहास में दर्ज हो चुके हैं सोनू सूद

इतिहास में दर्ज हो चुके हैं सोनू सूद

गौरतलब है कि सोनू सूद ने जिस युद्ध स्तर पर काम किया लोग उन्हें सच का सुपरहीरो मानने लगे और उन्हें मसीहा बुलाने लगे। इतनी मदद तो भगवान भी नहीं कर सकता जितनी तेज़ी से सोनू सूद ने लोगों को मदद दिलवाई। हर किसी का मानना है कि जब इतिहास में भारत का ये काला अध्याय दर्ज होगा तब उसमें सोनू सूद की सूझ बूझ और दरियादिली पर भी एक चैप्टर ज़रूर होना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X