तापसी पन्नू ने IT Raid पर तोड़ी चुप्पी, कंगना रनौत ने बोला-तुम सस्ती ही रहोगी, कहां से आई ब्लैक मनी ?
तापसी पन्नू के आयकर विभाग छापेमारी को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस फेहरिस्त में कंगना रनौत भी शामिल हैं। अपने घर पर हुई छापेमारी को लेकर तापसी पन्नू ने शनिवार को चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए।
Recommended Video
Taapsee Pannu और Kangana Ranaut के बीच शुरू हुई Twitter War जानिए किसने आखिर क्यों | FilmiBeat
ऐसे में कंगना रनौत ने तापसी पर निशाना साधते हुए उन्हें सस्ती कॅापी बता दिया है। उनके खिलाफ एक पोस्ट भी लिखा है जो कि जमकर वायरल हो रहा है। वैसे कंगना रनौत ने तापसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन बिना नाम लिए ऐसे इशारा दिया है कि ये साफ पता चलता है कि वह तापसी के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

वो इस वजह से क्योंकि कई बार तापसी पन्नू को कंगना रनौत सस्ती कॅापी बोल चुकी हैं। कंगना रनौत ने ट्विटर पर तापसी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि तू हमेशा सस्ती ही रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications