बाहुबली प्रॉड्यूसर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा!
बाहुबली फिल्म के प्रॉड्यूसर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। जानिए क्यों हुई ये छापेमारी।
फिल्म बाहुबली के प्रॉड्यूसर के घर पर हाल ही में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है। खबर है कि हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने वितरकों से अडवांस के रूप में पैसे लिए थे, इसी के बाद आयकर विभाग ने छापा मारा है।

खबरों के मुताबिक बाहुबली के निर्माता सोभू यरलागद्दा और प्रसाद देवीनेनी के ऑफिस, घर और प्राइवेट प्रॉपर्टी पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। खबरों की मानें तो उनके यहां 500 और 1000 के करीब 60 करोड़ नोट थे।
दीपिका ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट..अपने इस खास को करेंगी गिफ्ट!
बता दें कि प्रभाष, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबती की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म पिछले वर्ष अगस्त में दुनिया भर के करीब 4000 स्क्रीन पर तेलुगू, तमिल, हिन्दी और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। और 2017 में बाहुबली 2 भी रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications