SHOCKING..शाहरुख खान के बंगले को..INCOME TAX ने किया सील..धोखाधड़ी का आरोप
Recommended Video

बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों मुसीबत में घिरते दिख रहे है और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि वो खुद है। शाहरुख खान को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक नोटिस मिला है। जो कि उनके अलीबाग वाले बंगले के लिए मुसीबत बन सकाता है।
इस नोटिस की माने तो शाहरुख खान पर ये आरोप लगा है कि उन्होने अलीबाग में खेती करने की बात बताकर जमीन तो खरीदी थी पर उन्होने उसमें खेती नहीं की। जीं हां शाहरुख पर आरोप है कि उन्होने उस जमीन में खेती की जगह एक आलीशान बंगला बनाकर खड़ा कर दिया है।
जब ये बात आयकर विभाग को पता चली तो शाहरुख खान को नोटिस भेज दिया गया। इसके साथ आयकर विभाग ने ये आरोप लगाया है कि किंग खान ने नियमों का उल्लंघन किया है और कागजों के साथ फर्जीवाड़ा भी किया है।

इसी मामले में शख्ती दिखाते हुए आयकर विभाग ने शाहरुख खान तो झटका देते हुए उनके अलीबाग वाले बंगले को सील कर दिया है और शाहरुख खान को इसके लिए 90 दिन का वक्त भी दिया है कि वो इस बात का जवाब दें और अपनी सफाई पेश करें।
शाहरुख खान इसके चलते काफी परेशान नजर आ रहे है। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख ने जब जमीन खरीदी तो उसमें काफी चतुराई दिखाई थी। आपको शाहरुख खान के इस कांड के बारे में पता चलेगा तो आप चौंक जाएगे क्योंकि शाहरुख खान ने पहले एक कंपनी बनाई थी और उसी कंपनी के नाम पर 8.45 करोड़ का लोन भी लिया था।
इसके बाद कई नियमों को ताक में रखकर जिसको तटीय इलाकों का नियम कहते है उसके बाद भी उन्होने वहां पर आलीशान बंगला बनवा डाला। इस बात की किसी को भनक भी नही लगी थी पर बीते कुछ समय में शिकायतकर्ता सुरेंद्र धावले ने इस बात की पोल खोल दी और आयकर विभाग में इसकी शिकायत कर दी।
मामले को तुरंत गंभीरता से लेते हुए विभाग ने एक्शन लिया और शाहरुख खान का विवादित बंगला सील कर दिया था। इस बात के बाहर आने के पीछे भी शाहरुख खान का ही हाथ है दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन इसी बंगले में मनाया था और उसी दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा था।
इसके बाद कई महाराष्ट्र के एमएलसी ने शाहरुख को काफी बुरा भला भी कहा था। इसके पीछे कारण ये था की एमएलसी को बाहर जाना था और शाहरुख की बोर्ड उनके रास्ते में खड़ी थी जिस कारण वो बाहर नहीं निकल पा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications