संजय दत्त-सोनू निगम के घर आयकर का छापा
एक बड़ी खबर बॉलीवुड की ओर से आ रही है, कहा जा रहा है कि अभिनेता संजय दत्त और मशहूर गायक सोनू निगम और विलेन सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। यह छापेमारी 7 दिसंबर को हुई थी लेकिन मीडिया में खबर आज आयी है। खबर यह भी है कि संजय दत्त और सोनू निगम से आयकर विभाग ने काफी लंबी पूछ-ताछ भी की है, लेकिन संजय औऱ सोनू की तरफ से इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है।
मालूम हो कि फिल्मी और राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता संजय दत्त अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ो रूपये चार्ज करते हैं तो वहीं सोनू निगम बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले गायकों में से एक हैं वो अक्सर विदेशी टूर पर ही रहते हैं। जबकि सोनू सूद ने पिछले सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों में अच्छी कमायी की है।

ऐसा नहीं है कि फिल्मी सितारों के घर पर पहली बार आयकर विभाग ने छापा मारा है इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले अभिनेत्री कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के घर पर देर रात आयकर विभाग ने छापा मारा था। इस बाबत कई चटखारी भरी खबरें भी आयी थीं।
मसलन कैटरीना के घर छापा पड़ने पर सलमान मियां को काफी गुस्सा आया था और उन्होंने आयकर विभाग वालों को सरेआम गालियां दी थीं तो वहीं दूसरी ओर कहा गया था कि प्रियंका चोपड़ा के घर पर जब विभाग ने जब देर रात छापा मारा तो प्रियंका के घर पर शाहिद कपूर भी बरामद हुए थे जो कि रात के तीन बजे प्रियंका के घर पर कॉफी पी रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications