..................... Including Kajol and Alka Yagnik these celebs reached Bappi Lahiri's House! अल्का याग्निक और काजोल समेत ये सितारे पहुंचे बप्पी लहरी के घर, सामने आईं तस्वीरें! - Hindi Filmibeat

अल्का याग्निक और काजोल समेत ये सितारे पहुंचे बप्पी लहरी के घर, सामने आईं तस्वीरें!

लीजेंड्री सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी के निधन की खबर आने के बाद बॉलीवुड के सितारे और उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं और लगातार लोग सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। बप्पी लहरी 69 साल के थे और कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। अपनी अलग स्टाइल और गोल्ड पहनने के कारण भी मशहूर थे बप्पी लहरी। इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले उनको बप्पी लहरी के नाम से जानते हैं।

बप्पी लहर ने अपने जीवनकाल में कई ब्लॉकबस्टर गाने कंपोज किए हैं और गाए भी हैं। उनके निधन की खबर फैलने के बाद उनके करीबी और चाहने वाले घर के बाहर नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री के सितारे भी उनके घर के बाहर स्पॉट किए गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, राकेश रोशन और सिंगर अल्का यागनिक जैसे सितारे नजर आए हैं।

Recommended Video

Bappi Lahiri को Tribute देने Alka Yagnik & Other Bollywood Celebs पहुंचे Lahiri House WATCH VIDEO

bappi lahiri, kajol, बप्पी लहरी, काजोल

इसके अलावा भी कई सितारे उनके घर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैँ। उनका निधन सभी के लिए काफी चौकाने वाली खबर है। काफी जल्दी उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिलहाल आप देखिए उन सितारों को जो कि बप्पी दा के घर पहुंचे हैं।

विश्वजीत चटर्जी

विश्वजीत चटर्जी

अभिनेता विश्वजीत चटर्जी बप्पी लहरी के घर पहुंचे। उनको मीडिया के कैमरे में कैद किया गया। ऐसा कहा जाता है कि विश्वजीत उनके काफी करीबी थे। उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

अल्का याग्निक

अल्का याग्निक

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक भी बप्पी लहरी के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। उनकी तस्वीर भी सामने आई है। उन्होने बप्पी दा के साथ काफी काम किया है।

शरबानी मुखर्जी

शरबानी मुखर्जी

अभिनेत्रीशरबानी मुखर्जी भी इस मौके पर बप्पी लहरी के घर पर पहुंची। उनको काफी समय के बाद देखा गया है। अंतिम दर्शन के लिए लोग लगातार इकट्ठा हो रहे हैं।

राकेश रोशन

राकेश रोशन

मशहूर फिल्म निर्देशक राकेश रोशन भी बप्पी लहरी के घर के बाहर देखे गए। वो उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

काजोल और तनुजा

काजोल और तनुजा

अभिनेत्री काजोल भी बप्पी लहरी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। उनके साथ उनकी मां और मशहूर अदाकार तनुजा भी थीं। दोनों की तस्वीरें चर्चा में चल रहीं हैं।

सिंगर शान

सिंगर शान

बॉलीवुड सिंगर शान भी बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सोफी चौधरी

सोफी चौधरी

सोफी चौधरी भी कैमरे में हुईं कैद।

ललित पंडित

ललित पंडित

बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ललित पंडित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X