Women's Day 2022- महिला दिवस पर अजय देवगन समेत इन सितारों ने किया विश, सामने आए पोस्ट!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। सुबह से, सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शुभकामनाएं दीं। एक महिला की बात करें तो वो काफी कुछ संभालती हैं। नौकरी संभालना, परिवार की देखभाल करना... जिम्मेदारियों की सूची अंतहीन है। महिलाएं ही समाज की असली हीरो हैं। हालाँकि, शायद ही कभी हम उनकी प्रतिभा को स्वीकार करते हैं। हमारे जीवन में महिलाएं हमारे लिए जो कुछ भी करती हैं,
उसकी सराहना करने के लिए समर्पित है। अगर हम अपने घर में देखेंगे तो मां, बहन और पत्नी के रूप में महिला शक्ति का एक उदाहरण हमें मिलेगा। जिस तरह से सभी काम करतीं हैं और ऐसा प्रतीत करवातीं हैं कि वो काफी ज्यादा खुश हैं।

दूसरों के लिए खुद की इच्छा का त्याग करना महिला के सिवा कोई और नहीं कर सकता है। इन दिन को सेलिब्रेट करते हुए सुपरस्टार अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी और रिया चक्रवर्ती समेत कई सितारों ने बधाई दी है। उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वो कई महिलाओं के साथ नजर आ रहीं हैं। उन्होने इन तस्वीरें के साथ लिखा है कि.. '''इतनी सारी महिलाएं एक परिवार है, महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो एक्शन में नजर आ रहीं हैं। उन्होने लिखा है कि.."एक आवाज वाली महिला, परिभाषा के अनुसार, एक मजबूत महिला है।" इसके अलावा उन्होने काफी कुछ लिखा है।

काजोल
अभिनेत्री काजोल ने भी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो महिलाओं के साथ सेल्फी लेती हुईं नजर आ रहीं हैं। उन्होने लिखा है..निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, प्रबंधक, स्टाइलिस्ट, मेकअप और बाल! महिला दिवस पूरे दिन हर रोज!

अजय देवगन
सुपरस्टार अजय देवगन ने महिला दिवस पर पोस्ट किया है। उन्होने लिखा है कि.. ''मुझे सबसे शानदार तरीके से आकार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'' महिला दिवस की शुभकामनाएं।

रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहीं हैं। उन्होने लिखा है कि..एक महिला होने के लिए कोई डर नहीं जानना है।
इस महिला दिवस, मैं पुरुषों और महिलाओं के लिए एक समान दुनिया के लिए प्रार्थना करता हूं।
हमारे लिए मेरी आशा - समान अवसर, समान अधिकार और समान सम्मान वाली दुनिया।
दुनिया की सभी खूबसूरत महिलाओं को प्यार


Click it and Unblock the Notifications