कुणाल खेमू ने डायरेक्टर के तौर पर शुरू की पहली फिल्म - सेट पर एक्शन बोलने पहुंची बेटी इनाया, Cute Pics

inaaya-kemmu-says-action-as-papa-kunal-kemmu-starts-first-film-as-director-soha-shares-pics

एक्टर कुणाल खेमू अब करियर में नई पारी खेलने जा रहे हैं और बतौर डायरेक्टर अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। कुणाल खेमू की फिल्म का नाम है मडगांव एक्सप्रेस और शूटिंग के पहले दिन, पहले शॉट के लिए एक्शन बोलने पहुंची उनकी बेटी इनाया खेमू। सोहा अली खान ने एक प्यारे से पोस्ट के साथ इनाया की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं।

इन तस्वीरों के साथ सोहा ने ये भी बताया कि जितनी बड़ी इनाया अभी हैं और अपने पापा की गोदी में बैठकर कैमरे के पीछे काम करना देख रही हैं, उतने ही बड़े कुणाल खेमू भी थे जब उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया था। कुणाल खेमू ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी।

इनाया ने लिखा नोट

इनाया ने लिखा नोट

कुणाल की फिल्म शुरू होने से पहले, इनाया ने कुणाल के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। इस नोट में इनाया ने लिखा - डियर पापा, आपको डायरेक्टर बनने की शुभकामनाएं। आप एक बहुत अच्छे डायरेक्टर बनना। इनाया आपसे बहुत प्यार करती है। ढेर सारा प्यार, आपकी इन्नी। हालांकि, इस कार्ड में ढेर सारी स्पेलिंग की गलतियां थीं फिर भी ये कार्ड बहुत ही प्यारा था।

सोहा ने लिखा नोट

सोहा ने लिखा नोट

कुणाल खेमू के लिए नोट लिखते हुए सोहा अली खान ने लिखा - मैं उन चंद खुशकिस्मत लोगों में से हूं जिन्होंने तुम्हारी कहानियां सुनी हैं। ढेरों कहानियां और हमेशा चौंक जाती थी तुम्हारी इस रचनात्मकता पर। कभी कभी इन्हीं कहानियों और किस्सों को सुनकर हंसी भी हूं और रोई भी हूं। अब वक्त आ गया है कि दुनिया भी तुम्हारी ये शानदार कहानियां सुने। मुझे तुम पर गर्व तो है ही पर फिलहाल मैं तुम्हारे लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूं।

क्यों दिया इनाया ने पहला क्लैप

क्यों दिया इनाया ने पहला क्लैप

सोहा ने आगे लिखा - तुम शायद इतने ही बड़े थे जब तुमने कैमरे के सामने कदम रखा जितनी बड़ी अभी इनाया है। तो इससे खूबसूरत और क्या हो सकता था कि तुम्हारे डायरेक्टर के इस सफर की शुरूआत में पहले शॉट के लिए एक्शन इनाया ही बोले। इस फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं कुणाल। तुम इसमें सफल रहोगे।

एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म

एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म

कुणाल खेमू की ये फिल्म एक्सेल इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी पर किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं ये फिल्म कॉमेडी है या ड्रामा इस पर भी किसी को ज़्यादा जानकारी नहीं है। फिल्म का एलान दिवाली पर किया गया और इसका नाम मडगांव एक्सप्रेस है। फिल्म की कहानी भी कुणाल खेमू ने ही लिखी है।

चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरूआत

चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरूआत

कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरूआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। उनका सबसे यादगार किरदार था महेश भट्ट की फिल्म ज़ख्‍म में। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया था। इस किरदार के साथ कुणाल खेमू ने दर्शकों का दिल जीता था और क्रिटिक्स का भी। उनका दूसरा यादगार किरदार था राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान के साथी का। हालांकि, उससे पहले वो आमिर खान के भांजे के किरदार में हम हैं राही प्यार में कर चुके थे। कुणाल खेमू ने अपना डेब्यू किया था 1993 में फिल्म सर के साथ। वहीं सुनील शेट्टी के साथ भाई में भी उन्होंने यादगार काम किया था। उन्होंने 1993 से 1998 तक चाइल्ड एक्टर के रूप में काफी काम किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X