किस महीने में दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर? बेबी बंप दिखा तो लीक हो गई पूरी डिटेल्स

Sonam Kapoor Delivery Month: सोनम कपूर इस वक्त फिल्मों के अलावा बाकी चीजों को लेकर काफी बिजी हैं। वो भले ही कोई प्रोजेक्ट ना कर रही हों लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बिजी रहती हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो में सामने आया है जिसमें ब्लैक साड़ी पहनकर वो अपना बेबी बंप फ्लान्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं काफी जल्दी दूसरा बेबी उनके घर में दस्तक देने वाला है।
फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इतनी जल्दी वो फिल्मों से विदा ले लेंगी। हालांकि शादी के बाद वो पूरी तरह से अपने परिवार को लेकर बिजी हैं।
कब मां बनेंगी सोनम?
सोनम कपूर के वीडियो के सामने आते ही बातें हो रही हैं। खबरे हैं कि सोनम कपूर 5 महीनें प्रेग्नेंट हैं और साल मार्च 2026 के आसपास वो मां बनेंगी। कपूर परिवार और आहूजा परिवार उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उनका पेट काफी निकला हुआ है। इसके बावजूद वो शानदार ड्रेसिंग के साथ धमाका करती दिख रही हैं। प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर नजर आ रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। सोनम कपूर ने पूरे कॉंफिडेंस से साथ पोज दिया और लोगों की निगाहें उनके ऊपर से हट नहीं रहीं थीं। viralbhayani ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ''खूबसूरत #SonamKapoor अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।'' बता दें कि सोनम कपूर के इस वीडियो पर फैंस के बेहतरीन कमेंट्स आ रहे हैं।
वायु का भाई-बहन
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहले ही एक बेटे का स्वागत साल 2022 में कर चुके हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ साथ उनके ननिहाल और ददिहाल के लोग भी वायु कपूर अहूजा के आने के बाद काफी खुश हुए थे। अब देखने वाली बात होगी कि वायु का भाई आता है या फिर बहन।


Click it and Unblock the Notifications











