भूपेनदा की याद में, आज भी नम होती हैं आखें

bhupen hazarika
एक्ट्रेस जया बच्चन, शबाना आजमी, गायिका सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल सहित बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियों ने मशहूर असमिया संगीतकार भूपेन हजारिका को एक प्रार्थनासभा में श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड, कलाजगत ने दी हजारिका को श्रृद्धांजलि उपनगरीय अंधेरी के लोखंडवाला में रिजेंसी अपार्टमेंट में इस सभा का आयोजन किया गया। हजारिका यहां रहते थे। हजारिका का गत पांच नवंबर को कई अंगों के काम करना बंद करने के कारण एक अस्पताल में निधन हो गया था।

सुनिधि और श्रेया ने हजारिका के दिल हूम हूम करे और गंगा... जैसे कई मशहूर गीतों को प्रस्तुत करके इस असमिया संगीतकार याद किया। बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा जानेमाने गायक गुलाम मुस्तफा खान, गीतकार प्रसून जोशी, गायिका हेमा सरदेसाई और इला अरुण तथा भजन गायक अनूप जलोटा भी हजारिका की याद में आयोजित इस सभा में मौजूद थे।

अभिनेत्री जया बच्चन ने हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भूपेनदा को महज एक गायक के तौर पर याद रखना गलत होगा। वह बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। शबाना ने कहा, भूपेन के लिए, उनकी गायिकी और गीत उनकी जिंदगी थे और वह हमेशा उनका इस्तेमाल समाज में बदलाव लाने वाले माध्यम के रूप में करने में विश्वास रखते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X