ईमानदार पुलिसवाले की वर्दी और राउडी राठौर

सिनेमाहॉल में राठौर के हर एक डायलॉग पर सुनाई देती तालियों की गड़गड़ाहट कभी कभी शिवा की कॉमेडी के चलते हंसी में भी बदल जाती। राठौर जहां एक ओर पुलिस और पुलिस के कर्तव्यों को बखूबी दिखाता है वहीं शिवा एक चोर होकर भी लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कॉमेडी का बेहतरीन तड़का लगाता है।
"मैं जो कहता हूं वो करता हूं और जो नहीं करता वो तो डेफिनेटली करता हूं।" शिवा का ये डायलॉग अक्षय से काफी हद तक मेल खाता है। क्योंकि अक्षय ने जब ये फिल्म करने के लिए हां की थी तब उनका कहना था कि वो दर्शकों को कॉमेडी के साथ एक्शन का बेहतरीन मजा देंगे। साथ ही निर्देशक और डांसर प्रभु देवा जिन्होंने अपनी फिल्म के रिलीज़ होने से पहले कहा था कि अक्षय के इस रूप को दर्शक जरुर पसंद करेंगे उनकी भी बात को ये डायलॉग सपोर्ट करता है।
शिवा की कॉमेडी, विक्रम राठौर का एक्शन और सोनाक्षी के साथ शिवा का रोमांस ये सभी इस फिल्म की सफलता के तीन मजबूत भाग हैं। किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए क्या चाहिए अच्छी कॉमेडी अच्छा एक्शन खूबसूरती से दर्शाया गया रोमांस और जब इन तीनों को मिलाकर निर्देशक प्रभु देवा ने अपनी फिल्म में डाल दिया तो फिल्म का हिट होना तो वाजिब है।
देखा जाए तो प्रभु देवा की ये दूसरी फिल्म भी उनकी पहली फिल्म वांटेड से काफी हद तक मेल खाती है शुरुआत में चिंता ताता ता गाने में प्रभु देवा के साथ साउथ के हिट हीरो विजय का डांस, स्टंट्स ये कुछ पहलू हैं जो वांटेड के सलमान की याद दिला देते हैं। पर अक्षय कहीं भी एक पल के लिए भी सलमान से उन्नीस नहीं नज़र आए।
पांच साल बाद अक्षय को एक्शन करते देखना काफी अच्छा लगा एक पल के लिए भी किसी का ध्यान स्क्रीन से हटकर अगल बगल नहीं गया। कुल मिला कर इस फिल्म के लिए कहा जा सकता कि एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट।


Click it and Unblock the Notifications