Pics: पापा शाहरूख के साथ सुहाना ने कोलकाता टीम को दी पार्टी
मुंबई। शाहरूख खान ने पिछले कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाली अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए एक शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसके लिए उनके साथ उनकी बेटी सुहाना भी मौजूद थी।
रिपोर्टों के अनुसार पार्टी के लिए वेन्यू को पर्पल और सुनहरे रंगों से सजाया गया था। इस दौरान यूसुफ पठान, ब्रेट ली, शाहरूख की बेटी सुहाना और यूसुफ की पत्नी आफरीन भी मौजूद थी। शाहरूख ने इसके पहले भी कहा था कि वह कोलकाता टीम के प्रशंसकों को निराश नहीं होने देंगे। हम और भी कड़ी मेहनत करेंगे।
शाहरूख खुद को टीम के लिए एक लकी मस्कट मानते हैं। शाहरूख का कहना है कि मैं, मेरी बेटी और अब आफरीन मिलकर टीम के लिए एक लकी कांम्बिनेशन बनाते हैं। क्योंकि जब चीजें आपके मुताबिक न हो रही हो तो कुछ अलग कोशिश्ों करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications