चैट शो में दीपिका का फनी बयान..सपने में भी देखती हैं विन और अपने बच्चे!
दीपिका पादुकोण ने द एलेन डिजेनर्स' चैट शो में बताया कि विन डीज़ल पर उनका क्रश है।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म "xXx: Return of Xander Cage" रिलीज़ हो चुकी है। दीपिका अभी भी इस फिल्म का पूरे ज़ोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इसी के लिए वो 'द एलेन डिजेनर्स' चैट शो में पहुंचीं। इस दौरान दीपिका ने काफी मज़ेदार खुलासे किए।

दीपिका ने बताया कि उन्हें अपने को-स्टार विन डीज़ल पर बहुत ज्यादा क्रश है। इतना क्रश कि विन के साथ बच्चों तक के सपने देख लिए। वहीं एलेन ने दीपिका और विन की केमिस्ट्री के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि हमारी केमिस्ट्री लाजवाब है, हम एक साथ रहे हैं, हमारे साथ में बच्चे भी हैं..लेकिन ये सिर्फ मेरे दिमाग में हैं।
#Bold: फोन सेक्स, एक्स को किस...बॉयफ्रेंड-बाथरूम...प्रियंका ने कुछ नहीं छोड़ा
आपको बता दें कि इस शो का ये एपिसोड यूएस में बुधवार को और भारत में गुरुवार को टेलिवीज़न पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में प्रियंका चोपड़ा भी अा चुकी हैं। इस दौरान प्रियंका ने टकीला शॉट भी मारा था और ये खबर काफी वायरल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications