..................... सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि- भूमि पेडनेकर ने लिया संकल्प | In memory of Sushant Singh Rajput, Bhumi Pednekar makes a pledge to feed impoverished families - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि- भूमि पेडनेकर ने सुशांत की याद में लिया संकल्प, करेंगी ये नेक काम

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 15 दिन गुजर चुके हैं। लेकिन उनके दोस्त, इंडस्ट्री के कलाकार और फैंस अभी तक उनकी यादों से निकल नहीं पाए हैं। सुशांत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये जा रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एक खास संकल्प लिया है। सुशांत की याद में भूमि ने 'एक साथ फाउंडेशन' के जरीए 550 जरूरतमंद परिवारों के लिए खाना देने का लिया संकल्प लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

Recommended Video

Bhumi Pednekar pledges to feed 550 families as a tribute to Sushant Singh Rajput | FilmiBeat

बता दें, भूमि पेडनेकर और सुशांत फिल्म सोनचिड़ैया में साथ नजर आए थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। भूमि ने पोस्ट में लिखा है- "सुशांत सिंह राजपूत की याद में मैं एक साथ फाउंडेशन के ज़रिए 550 ज़रूरतमंद परिवारों को खाना खिलाने की शपथ लेती हूं। आइए, ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। इस वक़्त इसकी सबसे अधिक ज़रूरत है।"

Bhumi Pednekar

भूमि का यह कदम सराहनीय है। सुशांत के निधन से भूमि बेहद शोक में थीं। उन्होंने एक्टर के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया था। वहीं, सुशांत की आने वाली फिल्म 'दिल बेचारा' को पोस्टर भी शेयर किया था।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X