गोविंदा के ठुमके फिर झुमाएंगे आपको इस फिल्म के साथ
मुंबई। गोविंदा और उनके ठुमके, अस्सी और नब्बे दशक की फिल्मों की जान थे। गोविंदा के डांस के दिवाने उनकी एक भी फिल्में छोड़ने को तैयार न होते थे। यूपी वाला ठुमका हो या तेरी नानी मरी तो मैं क्या करूं, गोविंदा के गाने सुनकर अभी भी पैर थिरकने लगते हैं।

तो लीजिए, गोविंदा के फैंस के लिए एक गजब की खबर है। जी हां, एक बार फिर आप थिएटरों और सिने प्लेक्स में गोविंदा के ठुमकों का मजा ले पाएंगे। यहां बात हो रही है फिल्म 'किल दिल' की, जिसमें गोविंदा अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। आगामी फिल्म किल-दिल इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब तक रिलीज हुए इसके एक्टरों के लुक्स और पोस्टरर्स लोगों को काफी उत्साहित करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर सिंह, परिणिती चोपड़ा, अली जफर के साथ गोविंदा मुख्य भूमिका हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
गोविंदा के चाहने वालों को इस फिल्म में उनका जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा पर एक स्पेशल गाना फिल्माया गया है। इस गाने को गणेश आचार्य ने खासतौर से कोरियोग्राफ किया है। लिहाजा, इस गाने की जोश और जनून आप अभी से महसूस कर सकते हैं।
गोविंदा ने इस फिल्म में काम करने को लेकर बताया कि,' मेरी धर्मपत्नी सुनीता ने मुझे इस फिल्म में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं हमेशा से ही यशराज फिल्मस् के बैनर तले हमेशा से ही काम करना चाहता था। मेरे लिए यह बेहद ही सुनहरा अवसर है कि मेरा सपना पूरा हो रहा है।'


Click it and Unblock the Notifications











