धोखे से बनाया गया Priyanka Chopra को मिस वर्ल्ड 2000, मिस बारबाडोस ने VIDEO में किया खुलासा!

Priyanka Chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भारत आयी हैं। इस बीच उनके मिस वर्ल्ड बनने को लेकर खुलासा हुआ है। साल 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने को एक फेवर बताया गया है। यह आरोप प्रियंका चोपड़ा पर मिस बारबाडोस ने लगाया है। उनका कहना है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई तरह की सुविधा दी गई थी। जिससे वह इस प्रतियोगिता को जीत पाई हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में मिस बारबाडोस 2000 लीलानी ने उस दौरान की पूरी बात खुलकर सामने रखी है।

लीलानी ने अपने यू ट्यूब पर इसका वीडियो अपलोड किया है। लीलानी ने अपने वीडियो में कहा है कि मिस वर्ल्ड के दौरान 1999 में मैं भी भारत में आई थी। मिस वर्ल्ड भी भारत से ही थी। एक स्पॉन्सर भी भारतीय था। लीलानी ने इस वीडियो में आगे कहा है कि मिस वर्ल्ड में मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। मैं मिस बारबाडोस थी।

मैं यह याद दिलाना चाहती हूं कि एक साल पहले भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं। तब शो का स्पॉन्सर जी टीवी था। एक बार फिर से वह मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान की घटना बताती हैं। वह कहती हैं कि प्रियंका का गाउन अच्छा बनाया गया था। उन्हें खाना अपने घर से मिलता था। साथ ही उनकी फोटो अखबार में बड़ी छपा करती थी।

लेकिन बाकी की लड़कियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो निकाली जाती थी। लीलानी ने साफ तौर पर कहा है कि पेजेंट के दौरान प्रियंका को फेवर किया गया। प्रियंका को स्विमसूट प्रतियोगिता के दौरान सेरोंग पहनने की इजाजत भी दी गई थी। बाकी कंटेस्टेंट को ऐसा करने के लिए मना किया गया था। लीलानी बोलती हैं कि प्रियंका ने अपने स्किन कलर के लिए क्रिम्स का इस्तेमाल किया। लिलानी ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा को कोई पसंद नहीं करता था।हालांकि इस वीडियो को सामने आने के बाद प्रियंका के फैंस लीलानी को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें हार मिली, इस वजह से वह प्रियंका की बुराई कर रही हैं। वो भी इतने साल बाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X