..................... फरवरी में ओटीटीट प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली हैं ये वेब सीरीज|In February these web series are going to be released on OTT platform| - Hindi Filmibeat

फरवरी में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली हैं ये वेब सीरीज, डालिए एक नजर

Cover Image

आज के समय में लोगों के बीच सिनेमा हॉल के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म की लोकप्रियता भी एक समान ही है। यहीं वजह है कि सिर्फ सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली फिल्में ही नहीं बल्कि खासतौर पर ओटीटी पर रिलीज करने के लिए भी वेब सीरीज के साथ-साथ आजकल फिल्में बनायी जा रही हैं। नयी पीढ़ी के युवा अपने हाथों में सिनेमाहॉल लेकर चलते-फिरते या फिर घर के ड्राइंग रुम में बैठकर लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। चलिए ऐसे ऑडियंस के लिए बताते हैं फरवरी में ओटीटी पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में कौन सी हैं।

ब्लैक पैंथर -वकांडा फॉरेवर :

ब्लैक पैंथर -वकांडा फॉरेवर :

डायरेक्टर राएन कुगलर ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मार्बल की अमेरिकन सुपर हीरो फिल्म है और 'ब्लैक पैंथर' का सीक्वल है। यह फिल्म अमेरिका में 11 नवंबर 2022 को रिलीज हो चुकी है।

क्लास :

क्लास :

वेब सीरीज 'क्लास' 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज होगी जिसमें 3 अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले लड़के दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में ज्वाइन करते हैं। इसके बाद क्या घटनाएं घटती हैं, उसे वेब सीरीज में दिखाया गया है।

यू सीजन 4 :

यू सीजन 4 :

थ्रिलर सीरीज 'यू' का चौथा सीजन 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। सीरीज का चौथा सीजन भी दो पार्ट में रिलीज होगा। पहला पार्ट 9 फरवरी और दूसरा पार्ट 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पहले के तीनों पार्ट नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुए थे।

लस्ट स्टोरिज 2 :

लस्ट स्टोरिज 2 :

'लस्ट स्टोरिज' का पार्ट 2 नेटफ्लिक्स पर 10 फरवरी को रिलीज होगा। इस सीरीज में 4 शॉर्ट फिल्में होंगी। इनमें से एक में लीड रोल मृणाल ठाकुल और अंगद बेदी निभा रहे हैं। दूसरी शॉर्ट फिल्म में नीना गुप्ता नजर आएंगी।

फर्जी :

फर्जी :

थ्रिलर क्राइम 'फर्जी' में शाहिद कपूर और राशि खन्ना नजर आने वाले हैं। 10 फरवरी को यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज में साउथ स्टार विजय सेतुपति और केके मेनन भी नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में शाहिद कपूर एक छोटे शहर के कलाकार का किरदार निभा रहे हैं, जो फर्जीवाड़े के चक्कर में फंस जाते हैं।

योर प्लेस ऑर माइन :

योर प्लेस ऑर माइन :

वेब सीरीज 'योर प्लेस ऑर माइन' एक अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 10 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दो लॉन्ग डिस्टेंस बेस्ट फ्रेंड्स की है, जो एक सप्ताह के लिए अपने घर आपस में बदल लेते हैं। एक दोस्त दूसरी के टीनएज बेटे की देखभाल करता है तो दूसरी अपने एक पुराने सपने को पूरा करने की कोशिश करती है।

Read more about: shahid kapoor neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X