दिल्ली मेट्रो में लड़के ने जींस फाड़कर 'टिंकू जिया' पर किया अजीब डांस, स्टेप्स देख यात्रियों ने छिपाया मुंह

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई डांस वीडियो तो वायरल होते ही रहते हैं। वहीं कई लोगों तो अपने डांस की वजह से ही अपनी खास पहचान बना चुके हैं। हाल ही में एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिल्ली मैट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दिल्ली मेट्रो में घुसकर ऐसा डांस करता है कि लोग भी उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो में किया डांस
यूं तो दिल्ली मेट्रो में लोग अपना समय बचाने के लिए और ट्रैफिक से बचने के लिए सफर करते हैं। इस मेट्रो में अलग-अलग जगह से लोग बैठते हैं, लेकिन फिलहाल तो एक ऐसे शख्स ने एंट्री की है जिसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स टी-शर्ट के साथ फटी हुई जींस और आंख पर एक साइड खाली चश्मा लगाए नजर आ रहा है। यह लड़का मेट्रो में आते ही टिंकू जिया गाने पर धड़ल्ले से डांस करना शुरू कर देता है। इस लड़के का अजीबो गरीब डांस देख मेट्रो में बैठे लोग अपना मुंह छिपाने लगते हैं तो कोई अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।
यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
फिलहाल तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अब तो दिल्ली मेट्रो में नाटक ही चलता रहता है तो वहीं दूसरे ने कहा ऐसे नमूने कहीं और क्यों नहीं दिखते। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा ऐसों पर तो एक्शन लेना चाहिए तो वहीं चौथे ने लिखा ये लोग तो दिल्ली मेट्रो बंद करवाकर मानेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











