बर्फी में मेरा लुक तेंदुलकर जैसा: प्रियंका चोपड़ा
इस शुक्रवार को यानी 14 सितंबर को प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना की फिल्म 'बर्फी' सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म के चर्चे चारों ओर हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु समेत पूरी टीम ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फिल्म गूंगे-बहरे व्यक्तियों की प्रेम कहानी कहती है।
फिल्म के सभी कलाकारों का मानना है कि अलग परिदृश्य वाली कहानी 'बर्फी' जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। लोगों को बिना जुबां के प्रेम के इजहार का तरीका अच्छा लगेगा।
जहां फिल्म के हीरो रणबीर कपूर अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जो लोग सचिन तेंदुलकर को पसंद करते हैं वो लोग जरूर मेरी फिल्म देखने आयें क्योंकि बर्फी में मेरा हेयर स्टाइल बिल्कुल सचिन तेंदुलकर जैसा है।
इसलिए लोगों को मेरे लिए ना सही सचिन के लिए इस फिल्म को देखना चाहिए। प्रियंका ने यह बात एक टीवी चैनल पर दिये गये साक्षात्कार में मुस्कुराते हुए तब कही जब उनसे पूछा गया कि आप क्यों चाहती हैं कि लोग बर्फी देखने आयें?
अब खुद को तो प्रियंका ने क्रिकेट के भगवान से तुलना कर दी लेकिन असली जज तो भारतीय जनता है जो फैसला करेगी की फिल्म बर्फी में प्रियंका ने शतकों के शूरवीर की तरह एक्टिंग फिल्ड में छक्का लगाया है कि नहीं। बर्फी फिल्म से तेलगू अभिनेत्री इलियाना भी हिन्दी सिनेमा में प्रवेश कर रही हैं। उन्हें भी पूरी उम्मीद है कि लोग उनकी फिल्म को जरूर पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











