'बजरंगी भाईजान' टीजर में कुछ स्पेशल था, सलमान की ओर से!

[बॉलीवुड न्यूज] कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का पहला टीजर 28 मई को रिलीज हुआ और महज एक दिन में इसे एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फैंस के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी फिल्म को अभी से सुपरहिट करार कर दिया है।

salman khan

टीजर के बाद अब लोगों को इंतजार है फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर का। कोई शक नहीं कि टीजर में सलमान खान सुपर कूल लग रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टिंग के अलावा भी टीजर में कुछ ऐसा है जो सलमान का है।

जी हां, यदि आपने टीजर ध्यान से देखा होगा तो उसकी शुरूआत में शब्द उभर कर आते हैं.. "A little girl from Pakistan lost in India, without her voice, finds a man with a heart".... बता दें, ये लाइन सलमान ने कबीर खान को सुझायी थी।

TEASER:'बजरंगी भाईजान' का स्वागत नहीं करेंगे!

दरअसल, सलमान चाहते थे कि दर्शकों को टीजर में ही फिल्म के कहानी की एक झलक मिल जाए इसीलिए उन्होंने इस लाइन को टीजर में जोड़ने को कहा। वहीं, कबीर खान ने भी सलमान के इस आइडिया को उम्दे ढ़ंग से इस्तेमाल किया।

हम्मम..फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान लगता है फिल्म को लेकर कोई कमी नहीं रखना चाहते।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X