Advertisement में रणबीर और आलिया ने किया अपने नए घर का खुलासा, इंटरनेट पर ऐसे नजर आए दोनों

नए विज्ञापन में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर को उनके नए घर के डिजाइन स्केच के साथ हैरान कर देती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों बेसब्री से अपने होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं और उसके आने की खुशी में कई तरह की तैयारियां भी की जा रही हैं। इसी बीच आलिया और रणबीर ने एक विज्ञापन में अपने नए घर के बारे खुलासा कर दिया है। इस विज्ञापन ने रणबीर और आलिया अपने नए घर के बारे में बात करते हुए इमोशनल दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि ये विज्ञापन टीएमटी बार के लिए है। इस नए विज्ञापन को कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस विज्ञापन की शुरुआत में ही आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर को उनके नए घर के डिजाइन स्केच के साथ हैरान कर देती हैं। विज्ञापन में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट पति कपूर रणबीर की आंखों पर हाथ रखती हैं और उन्हें एक टेबल की तरफ ले जाती हैं।

नए घर को लेकर आलिया-रणबीर हैं बहुत खुश

नए घर को लेकर आलिया-रणबीर हैं बहुत खुश

जैसे ही आलिया, रणबीर को टेबल पर रखा स्केच दिखाती हैं तो तुरंत रणबीर अपनी प्यारी पत्नी आलिया को एक टीएमटी बार वाला बॉक्स गिफ्ट करते हैं। इसके बाद रणबीर आलिया को बांहों में पकड़कर टीएमटी प्रोडक्ट के बारे में बात करते हैं। वीडियो के अंत में रणबीर अपनी पत्नी आलिया को नए घर की बधाई देते हैं और मुस्कुराते हुए उसकी नाक को छूते हैं।

विज्ञापन में दिखाया नए घर का स्केच

लोगों को आलिया और रणबीर का ये विज्ञापन खूब पसंद आ रहा है। इस एड में दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। लोगों ने इस एड वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस एड पर कमेंट करते हुए लिखा है- सबसे प्यारा जोड़ा। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- वह चमक आलिया भट्ट पर अविश्वसनीय है। एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सर्वश्रेष्ठ जोड़ी हमेशा के लिए। दोनों एकसाथ बहुत प्यारे लगते हैं।

बांद्रा में बन रहा है नया घर

बांद्रा में बन रहा है नया घर

आपको बता दें कि होने वाले पैरेंट्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने नए घर के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सप्ताह आलिया और रणबीर साइट पर काम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। दोनों ने अपने नए घर को लेकर इंटीरियर डिजाइनर के साथ एक पर्सनल मीडिंग भी की थी।

आलिया का हुआ बेबी शावर

आलिया का हुआ बेबी शावर

जानकारी के अनुसार हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया ने इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जस्ट... लव (येलो हार्ट इमोजीस)। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने गत 14 अप्रैल को मुंबई स्थित अपने घर पर एक प्राइेट सेरेमनी के तहत शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया है और लिव इन में भी रह चुके हैं। वहीं शादी के दो महीने बाद, गत जून में इस कपल ने घोषणा की थी वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 शिवा' में एकसाथ नजर आए थे। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में गैल गैडोट के साथ दिखाई देंगी। ये आलिया की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इसके अलावा आलिया जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X